काशीपुर, जनवरी 13 -- जसपुर, संवाददाता। लोहड़ी पर्व परंपरागत एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने प्रार्थना कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मंगलवार को गुरुद्वारों पहले अरदास की गई। बाद में काले तिल, मूंगफली, रेबड़ी, फुल्ले आदि से आग को प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद नवविवाहित जोड़े एवं पहले बच्चे के जन्म के साथ आई महिला एवं पुरुषों ने गिद्दा नृत्य किया। यहां त्रिलोक अरोरा, महेंद्र अरोरा, प्रेम सहोता, राकेश अरोरा, सतीश अरोरा, हरिओम सिंह, मुख्तार सिंह, हरीश ग्रोवर, दीपक अरोरा, विनोद अरोरा, दर्पण, सतनाम सिंह, नीरज अरोरा, कमल नारंग, रमेश ग्रोवर, सुरेश अरोरा, नरेश कुमार, अशोक बत्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...