काशीपुर, फरवरी 15 -- जसपुर। मदरसा बदरूलऊलुम में जिला पंचायत सदस्य नईम प्रधान एवं साकिब चौधरी के नेतृत्व में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में 90 लोगों ने लाभ उठाया। उन्हें दवा भी निशुल्क दी गई। रविवार को काशीपुर के निजी अस्पताल से पहुंचे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एजाज, डॉ. साकिब अजहर, डॉ. मयंक ने कैंप में आये आंख, पेट, सिंर, हड्डी रोगों से संबंधी मरीजों का चेकअप कर दवा लिखी। कई लोगों ने डॉक्टरों से परामर्श भी लिया। नईम प्रधान ने आगे भी इस तरह का कैंप लगवाने का भरोसा दिलाया। यहां मो. रमीज, नईम प्रधान, शाकिब चौधरी, हाजी मेहराज, शाहरुख, सलीम, जाहिद हुसैन, सलीम मिश्री, शाहनवाज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...