काशीपुर, दिसम्बर 15 -- जसपुर। भूमि में निर्माण के दौरान गोली चलने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना जांच कर रही है। बीते शनिवार की रात भूतपुरी रोड पर भूमि में निर्माण के दौरान पालिका प्रशासन और निर्माणकर्ताओं के बीच उपजे विवाद के दौरान गोली चलने के मामले में सभासदों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर पर एसआई इंद्र सिंह ढैला ने घटना की जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी चेक किए। फुटेज में गोली चलाता तो कोई नहीं दिखाई दिया लेकिन फायरिंग जैसी आवाज सुनाई दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना का केस दर्ज किया है। गोली चलने की सूचना पर विधायक आदेश चौहान और पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट ने सभासद एवं समर्थकों को संग मौके पर जाकर धरना देकर जाम लगा दिया था। सीओ दीपक कुमार के सही जांच करने के आश्वासन पर विधायक ने धरना समाप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.