काशीपुर, अप्रैल 10 -- जसपुर। गुरुवार को विहिप और बजरंग दल की ओर से नगर में राम नवमी शोभायात्रा में निकाली गई। जिसमें राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहेला भी शामिल हुए। गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष अपने आवास विकास स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने पत्रकार शौकत राही के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। रोहेला ने उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रोहेला धर्मशाला से शुरू हुई राम नवमी शोभायात्रा में भी शामिल हुए। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए धर्मशाला में ही समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यहां अशोक खन्ना, महेश प्रजापति, दीपक राणा, ललित चौहान, महिपाल सिंह, कुलवंत सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.