काशीपुर, फरवरी 2 -- जसपुर। नगर से आधा किमी दूर स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को गुलदार आया गया। इस पर पंप स्वामी ने वन विभाग को सूचना दे दी। नगर के सुभाष चौक से काशीपुर रोड स्थित चंद्रसेन रायशपाल पेट्रोल पंप करीब आधा किमी दूर है। बताते है कि देर रात करीब 12 बजे एक गुलदार पेट्रोल पंप पर आ गया। गनीमत यह रही कि सभी पंप कर्मी ठंड के चलते अंदर बैठे थे। उन्होंने पंप पर गुलदार को देखा तो उनके होश उड़ गए। गुलदार कुछ देर इधर उधर देखकर चला गया। सुबह को पंप कर्मियों ने स्वामी नवदीप विश्नोई को जानकारी दी तो वह यकीन नहीं कर सके। कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों में गुलदार को दिखाया तो उन्होंने वन विभाग को सूचना देकर गुलदार पकड़ने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.