काशीपुर, मार्च 18 -- वारदात के समय परिवार के लोग गए थे बाहर घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला जसपुर, संवाददाता। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने सोमवार देर शाम घर में खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को तीस वर्षीय सुरेंद्र कुमार किशोरी को अपने साथ काशीपुर ले गया था। आरोपी ने पिता के एक्सीडेंट की झूठी खबर दी थी। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म कर उसे चौराहे पर छोड़ दिया और भाग गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिवार को मामले की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.