काशीपुर, फरवरी 16 -- जसपुर। ट्रैफिक पुलिस में तैनात एसआई मनोज कार्की ने ईमानदारी का परिचय देते हुए अधिवक्ता का गुम हुआ लैपटॉप उन्हें लौटाया। इसको लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनंदर पाल, प्रमोद रोहेला, अनिल जोशी, ब्रजेश चौहान ने एसआई मनोज कार्की को बुलाकर उन्हें प्रमाण पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। एसआई ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए बताया कि एक युवक का मोबाइल ठाकुरद्वारा जाने वाली बस में रह गया। मोबाइल मिला तो उन्होंने यूपी के थाना रेहड़ के पास बस को रोक कर युवक को उसका मोबाइल सौंप दिया। ठाकुरद्वारा चुंगी के पास एक मोबाइल गिर गया था। उसके मालिक को तलाश कर मोबाइल सौंपा। अधिवक्ताओं ने एसआई की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...