काशीपुर, फरवरी 15 -- जसपुर, संवाददाता। ट्रैफिक एसआई ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक अधिवक्ता का गुम हुआ लैपटॉप व दो अन्य युवकों के गुम हुए मोबाइल उन्हें वापस सौंप दिए। भूतपुरी रोड निवासी अधिवक्ता प्रमोद रुहेला तहसील परिसर से अपना काम निपटाकर कार से वापस घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान उनका 50 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप रास्ते में कहीं गिर गया। लैपटॉप गुम होने से उनके होश उड़ गए। इस बीच ट्रैफिक उपनिरीक्षक मनोज कार्की को उनका रास्ते में पड़ा हुआ लैपटॉप मिल गया। उधर, जानकारी करते हुए जब अधिवक्ता के परिजन उपनिरीक्षक के पास पहुंचे तो उपनिरीक्षक ने उनका लैपटॉप सौंप दिया। लैपटॉप पाकर अधिवक्ता खुश हो गए। उन्होंने उपनिरीक्षक कार्की को सम्मानित कर आभार जताया। वहीं एसआई ने एक युवक का मोबाइल भी वापस किया। कोतवाल राजेन्द्र डांगी समेत नागरिकों ने मनोज कार्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.