काशीपुर, दिसम्बर 23 -- देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा के रूप में विख्यात चौधरी चरण सिंह को जयंती पर याद किया गया तथा उनके द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों को भी किसानों ने याद किया। साथ ही वर्तमान में खेती के सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। मंगलवार को ग्राम भगवंतपुर में चौधरी किशन सिंह के आवास पर एकत्रित हुए भाकियू पदाधिकारियों एवं किसानों ने चौधरी चरण सिंह की याद में हवन किया। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को साझा किया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह ने चौधरी चरण सिंह के बारे में विस्तार से बताया। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता ने बताया कि चौधरी साहब ने भूमि सुधार और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को उ...