काशीपुर, दिसम्बर 13 -- जसपुर, संवाददाता। वेतन कटौती का दंश झेल रहे नादेही चीनी मिल कर्मियों ने बैठक अपनी पीड़ा बयां की। कर्मियों ने जीएम को मांग पत्र देकर पूर्व की भांति वेतन देने की मांग की। शनिवार को चीनी मिल नादेही के गेट पर जनता चीनी श्रमिक संघ ने मिल कर्मियों संग एक बैठक की। मिल कर्मियों ने बीते एक वर्ष से हो रही वेतन कटौती की समस्या के समाधान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि वेतन कटौती से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। बैठक में नियोजन से वंचित मृतक आश्रितों को भी नियुक्ति देने की मांग उठी। इसके बाद जीएम सीएस इमलाल को मांग पत्र देकर शासन से वेतन कटौती के मुद्दे पर वार्ता कर पूर्व की भांति वेतन दिलाने की मांग की। कर्मियों ने विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल को भी मांग पत्र सौंपा। यहां...