काशीपुर, फरवरी 25 -- जसपुर, संवाददाता। हरिद्वार से खड़ी कांवड़ लाये एक कांवड़िये का गंगाजल का बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने पर कांवड़िये आक्रोशत हो गए। उन्होंने सुभाष चौक पर रोड को जाम कर नारेबाजी की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को दबोचकर उससे जल बरामद कर लिया। जल मिलने के बाद कांवड़िये गंतव्य को रवाना हो गये। मंगलवार को सुभाष कॉलोनी निवासी जीतू पहली बार खड़ी कांवड़ लाया था। काशीपुर रोड पर पुराने बैंक आफ बड़ौदा के पास उसने अपनी कांवड़ खड़ी की थी। दोपहर करीब तीन बजे उसकी कांवड़ में रखा गंगा जल का बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने पर जीतू एवं उसके अन्य साथी कांवड़िये खफा हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाल का आरोपी का फोटो वायरल कर दिया। इधर, शाम चार बजे तक भी गंगा जल का बैग नहीं मिलने पर कांवड़िये आक्रोशित हो गए। गुस्साये कांवड़ियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.