काशीपुर, मार्च 18 -- जसपुर। आठ दिन पहले कोचिंग गई छात्रा जब घर नहीं लौटी तो मंगलवार को परिजन विधायक के साथ कोतवाली पहुंचे। जसपुर के एक गांव की छात्रा 10 मार्च को कोचिंग के लिये जसपुर आई थी। कोचिंग के बाद वह घर नहीं आई। परिजनों ने रिश्तेदारों से छात्रा के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन कहीं भी उसके बारे में पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छात्रा का सुराग नहीं लगा तो परिजन विधायक आदेश चौहान को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से छात्रा की बरामदगी की मांग की। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के प्रयास किकए जा रहे हैं। यहां इख्तियार बब्लू, नइम प्रधान, धर्मपाल सिंह, अमर सिंह, वीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि रहे। 19 जेएसपी 02 जसपुर में मंगलवार को कोतवाल से वार्ता करते विधायक आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.