काशीपुर, फरवरी 8 -- जसपुर। जर्जर मोबाइल टावर हटाने को लेकर कॉलोनी वासियों ने शनिवार को एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आनंद विहार, पंजाबी कॉलोनी निवासी दीपक अरोरा, पराग अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजेंद्र चौहान, सुमित जैन, शालीन अरोरा, राजीव चौहान, परमजीत सिंह, विनोद बत्रा, अनुज अग्रवाल, रजत अरोरा, शैलेंद्र चौहान, ओम अग्रवाल ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि कॉलोनी के बीचो-बीच लगभग तीन दशक पूर्व मोबाइल टावर लगा था। तब उस जगह आबादी नहीं थी। वर्तमान में उस स्थान आबादी बस गई है। वहीं, अब टावर भी जर्जर हो चुका है। दो वर्ष पूर्व कॉलोनी वासियों के विरोध के चलते मोबाइल टावर कंपनी प्रतिनिधि, जमीन मालिक एवं कॉलोनी वासियों के बीच एसडीएम कार्यालय में सहमति बनी थी कि जल्द ही मोबाइल टावर को हटा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक मोबाइल टावर नहीं हटा है। जर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.