काशीपुर, दिसम्बर 19 -- जसपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा किसानों का धरना एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम ने तीन दिन में जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। एसडीएम के आने के बाद किसानों ने उनकी समस्या सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने राइस मिलर द्वारा पेमेंट कराने, सरकारी क्रय केंद्र पर तुले धान की सिक्स आर किसानों को देने, एसएमआई के कार्यों की जांच कराने करते हुए मांग पत्र सौंपा। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने तीन दिनों के भीतर किसानों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.