काशीपुर, फरवरी 13 -- जसपुर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों का जसपुर मार्ग से गुजरना शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नादेही चौकी बॉर्डर से लेकर काशीपुर मार्ग तक 14 संवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी, सीओ और कोतवाल ने भूतपुरी रोड, अफजलगढ़ रोड तथा बाईपास क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.