काशीपुर, फरवरी 11 -- जसपुर, संवाददाता। फाल्गुन मास की चतुदर्शी तिथि को आने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं का नगर में आगमन शुरू हो गया है। कांवड़ियों की सेवा के लिए शिव भक्तों ने जगह-जगह शिविर लगा दिए हैं। एक और जहां दूर-दूर से सुंदर ढंग से सजाई गई कांवड़ श्रद्धापूर्वक कंधों पर उठाए श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ पहुंचने लगे हैं। इनके स्वागत के लिए नगर में जगह जगह पर शिविर लगाए गए हैं। बुधवार को काशीपुर बस स्टैंड पर आशीष अरोरा, अरविंद, पुखराज, नीलकमल, कल्लू, भूतपुरी रोड पर क्षत्रिय कांवड़ सेवा, कोतवाली के सामने शिव कांवड़ सेवा समिति ने धर्मशाला में निशुल्क शिविर का शुभांरभ कर कांवड़ियों की सेवा शुरू कर दी। व्यापार मंडल, समदर्शी संस्था ने भी शिविर लगाया है। उधर, पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को बाजार...