काशीपुर, जून 8 -- जसपुर। ईदुलजुहा पर्व के दूसरे दिन रविवार को भी लोगों ने अल्लाह की राह में कुर्बानियां की। इस दौरान पुलिस प्रशासन अर्लट रहा। ग्राम खेड़ा स्थित कुर्बानगाह में बड़े जानवरों की कुर्बानियां हुई। घरों पर बकरों की कुर्बानी की। पालिका ने जानवरों के अवशेष को दूरस्थ स्थान पर गहरा खड्ड खुदवाकर दबवा दिया। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ला जोशियान एवं मोहल्ला चौहनान में बैरिकेडिंग कराई हुई थी। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि दूसरे दिन भी पर्व शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया। वहीं, ग्राम निजामगढ़ में भी दूसरे दिन पुलिस की देखरेख में कुर्बानियां हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.