काशीपुर, फरवरी 11 -- जसपुर। कक्षा छह से लेकर नौ और 11 तक की गृह परीक्षाएं आज यानि गुरुवार से शुरू होंगी। इस बाबत स्कूलों में बच्चों को परीक्षा कार्यक्रम लिखा दिया है। फैज-ए-आम इंका के प्रधानाचार्य रईस अहमद ने बताया कि कक्षा छह, सात आठ नौ एवं 11 में पढ़ने वाले बच्चों की गृह परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बताया कि परीक्षाएं दो पाली में होंगी। पहली पॉली साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक एवं दूसरी पॉली एक बजे से चार बजे तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...