काशीपुर, मार्च 23 -- जसपुर। सोमवार को तहसील में होने वाले सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम में बहुद्देशीय शिविर में लोगों की शिकायतों का निवारण एक बजे से ढाई बजे तक किया जाएगा। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लोगों को न्योता भेजा गया है। सभी दलों के लोग इसमें शामिल होंगे। बताया कि शिकायत निवारण कैंप के बाद ढ़ाई बजे से चार बजे तक गोष्ठी होगी। इसमें स्वयं सहायता समूह अपने कार्यकलाप बताएंगे। पीएम आवास योजना की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से कैंप में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.