काशीपुर, फरवरी 20 -- जसपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज लोगों ने गुरुवार रात धर्मपुर चौकी पर हंगामा भी किया था। जानकारी के अनुसार, कनिष्ठ प्रमुख विमल सिंह गुरुवार रात ग्राम धर्मपुर उमरपुर के लोगों के साथ धर्मपुर चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रमुख विमल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर भी दी। शुक्रवार को फिर कार्रवाई की मांग को लेकर करीब 50-60 लोग कोतवाली पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान ग्राम असापुर निवासी अनिकेत के रूप में की। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी...