काशीपुर, मई 28 -- जसपुर। लाइनों पर काम के चलते कल यानि 30 मई को सरवरखेड़ा के छह गांवों समेत इंडस्ट्रीज की बिजली गुल रहेगी। ईई वीके सक्सेना ने बताया कि लाइनों पर काम किया जा रहा है। खराब और जर्जर सामान को बदलने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े पांच बजे तक हरियावाला, बाबरखेड़ा, श्यामनगर, सुल्तानगढ़, कुदइयोंवाला, लालपुर समेत इस सब स्टेशन से जुड़ी इंडस्ट्रीज की लाइट बंद रहेगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.