काशीपुर, फरवरी 12 -- जसपुर, संवाददाता। दो माह पहले भूतपुरी रोड पर भूमि कब्जाने के दौरान हुई फायरिंग के मामले में विधायक ने एएसपी से मुलाकात कर उचित स्तर पर जांच कराने को पत्र सौंपा। एएसपी ने सही जांच कराने का भरोसा दिलाया है। बुधवार को काशीपुर एएसपी स्वप्न किशोर से मिले विधायक आदेश चौहान ने पत्र देकर कहा कि बीते 13 दिसंबर की रात को भूतपुरी रोड पर बहादुर पंप के पास नगरपालिका की सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था। इसे रुकवाने को नगर पालिका ईओ उदयवीर सिंह, सफाई नायक अरविंद, एक अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तभी वहां पर कब्जा करने वालों में से किसी एक व्यक्ति ने चार फायर एक साथ कर दिए। कुछ लोगों की शिनाख्त भी हुई। घटना के लगभग 3 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक...