काशीपुर, दिसम्बर 5 -- जसपुर। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने नादेही-रेहड़ बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह 8 से 10 बजे तक आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया। जहां करीब 140 वाहनों को चेक कर 24 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही सात बाइक को सीज किया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि बॉर्डर पर चेकिंग अभियान रोजाना चलाया जा रहा है। उन्होंने बाइक सवारों से हेलमेट एवं जरूरी कागजात लेकर चलने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...