काशीपुर, फरवरी 8 -- जसपुर, संवाददाता। ठाकुर मंदिर परिसर में बने शिव मंदिर में रविवार को तीन फिट ऊंचे शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई। इससे पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार को ठाकुर मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। फूलों से सजे विमान पर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान रही। यात्रा के दौरान चौधरी ब्रजवीर सिंह, अंकुर बंसल, मनीष मधुर, रवि चौधरी, दयाराम प्रजापति, मनोज गहलौत आदि ने आरती उतारकर पुष्पवर्षा की, तो गांधी आश्रम पर श्रद्धालुओं ने मिष्ठान वितरण किया। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोलिया नर्तकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यात्रा में नागरिकों ने भी जमकर नृत्य किया। बड़े शिव मंदिर पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.