काशीपुर, अक्टूबर 6 -- जसपुर। चार ब्लाकों के किसानो ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को नगद राशि देकर मदद की। नगदी मिलने से पीड़ितों ने किसानों का आभार जताया। एक माह से बाजपुर गुरुद्वारे में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, अफजलगढ़ के भाकियू की बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि राहत राशि एक साथ ही पंजाब जाएगी। शनिवार को चारों ब्लॉकों की टीम धरमपुर चौराहा के पास एक पेट्रोल पंप पर एकत्र होकर पंजाब को रवाना हुई थी। सोमवार को किसानों ने बाढ़ पीड़ितों की पड़ताल के बाद उन्हें नगद राशि देकर मदद करना शुरू किया। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता और युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमन प्रीत सिंह ने बताया कि एक करोड़ साठ लाख रुपए एकत्र हुआ है। इस रकम से वह पंजाब के पीड़ितों को डीजल, बीज जरूरत के हिसाब से रकम मुहैया करा रहे है। यहॉ अमनप्रीत सिंह, दीदार सिंह, शीतल सिंह,दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.