काशीपुर, मई 15 -- जसपुर। नगर पालिका के सेवानिवृत ईओ फईम खां को राज्य हज समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्य हज समिति के सचिव धीराज गब्र्याल द्वारा जारी पत्र में फईम खां को सदस्य मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि वह समिति एवं मुस्लिमों के हित में कार्य करेंगे। उनके सदस्य बनने पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, ईओ नजर अली, शाहिद अली, हाजी आसिफ, मोनू, रवि कुमार आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.