काशीपुर, नवम्बर 12 -- जसपुर। फीकापार, किसान सेवा एवं गढ़ीनेगी सहकारी समिति में गुरुवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। साथ ही नामांकन पत्र भी दाखिल किए जाएंगे। फीकापार सहकारी समिति के एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह दस बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। इस दौरान नामांकन भी दाखिल किए जाएंगे। 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्ति ली जाएगी। इसी दिन शाम को वैध नामांकन पत्रों की सूची चस्पा होगी। 15 नंवबर को नाम वापसी हागी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...