रांची, जुलाई 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया सेवा केन्द्र द्वारा गेतलसूद में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को 200 फलदार पौधों का वितरण किया गया। पौधों का वितरण जसपुरिया सेवा केन्द्र के प्रमुख जैलेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरुकता लाने के लिए पौधों का वितरण किया गया। प्रत्येक मनुष्य को प्रतिवर्ष पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए। प्रकृति संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। मौके पर रामकुमार दूबे, राजन साहू, रामसाय मुंडा, बुधराम बेदिया, बिगेश्वर महतो, जगेश्वर महतो और शंकर महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...