रांची, मई 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा में महिला सशक्तिकरण और प्रौद्योगिकी, परिवर्तन के लिए नवाचार का उपयोग विषय पर गुरुवार को दो दिनी सेमिनार शुरू हुआ। सेमिनार उद्घाटन जसपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने दीप जलाकर की। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि नवाचार आधारित तकनीकी शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज को प्रगतिशील बनाने का माध्यम है। महिला शक्तिकरण का देश की प्रगति में अहम योगदान है। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि जब तकनीकी शिक्षा से जुड़ेगी तभी उनका वास्तविक सशक्तिकरण संभव होगा। पहले दिन तकनीकी सत्र आयोजित का आयोजन किया गया। इसमें डिजिटल साक्षरता, ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ई-गवर्नेंस जैसे विषयों पर चर्चा की गई। दो सहायक प्राचार्य और 12 प्रशिक्षुओं ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.