रांची, सितम्बर 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया पब्लिक स्कूल बीसा में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जसपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा मौजूद थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षक एक मार्गदर्शक और पथ प्रदर्शक ही नहीं होते ये हमारे चरित्र निर्माण और संस्कार निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। शिक्षक केवल ज्ञान का ही संचार नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। शिक्षक के बगैर ज्ञान अधूरा होता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बीरेंद्र यादव ने किया। मौके पर रोहित कुमार महतो, रवि कुमार, बीरेन्द्र हजाम, फूलो देवी, अनन्या बड़ाइक, देवनारायण साहू, बसंती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.