बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता ब्लॉक जसपुरा सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी निषाद ने की। बीडीओ धनराज कोटार्य ने वर्ष 2025-26 का बजट का प्रस्तुत किया। 15वें वित्त आयोग से 84,40,020 रुपये और पंचम राज्य वित्त से 1,08,70,177 रुपये की राशि आवंटित की गई। बजट के अनुमोदन के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं और पिछले कार्यों की समीक्षा की गई, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। बैठक में प्रधान कनाखेड़ा विन्देश, राधेश्याम गाजीपुर, तनगामऊ के जयकरन प्रतिनिधि, पडेरी की आरती देवी, अमर सिंह नरौली, जुबैर खान आदरी, दिनेश इच्छावर, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.