मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 31 -- नए साल का जश्न मुजफ्फरनगर में अलग-अलग अंदाज में मना। शहर के नई मंडी, गांधी कालोनी, रामपुरम सहित अन्य जगह की कालोनियों में डीजे की धुन पर युवाओं ने 12 बजे तक डांस किया। इसके अलावा शहर के होटल-रेस्टोरेंट की डिनर हाल फुल रहे। कई जगह जमकर शराब पार्टी भी हुई, जिसको लेकर पुलिस का भी जगह-जगह सख्त पहरा रहा। 31 दिसंबर की शाम से ही नए साल के जश्न की गूंज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगी थी। युवाओं की टोलियां सजसंवरकर सड़कों व कैफों में दिखाई दी। शाम आठ बजे के बाद शहर के भोपा रोड, जानसठ रोड, सरकुलर रोड सहित अन्य स्थानों पर संचालित होटल-रेस्टोरेंट में युवाओं की भीड़ रही। यहां न्यू ईयर पार्टी को लेकर लाइव बैंड और डीजे पर जमकर नृत्य हुआ। रात 12 बजे तक नगर में जगह-जगह ऐसी ही स्थिति रही। इसके अलावा ठंड के बीच लोग सड़...