लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मना कर पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां इलाज शुरू होते ही कुछ देर में मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात 12 बजे करीब मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर मंडी गेट के पास आयोजन में सम्मिलित होकर 35 वर्षीय उमेश यादव निवासी कस्बा बरा रोड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज शुरू होते ही कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलती ही घर में नववर्ष के आगमन की खुशियां पल झपकते ही मातम में बदल गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.