नई दिल्ली, मई 15 -- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय जनता पार्टी हर जिले में तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मना रही है। इस जश्न पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए, सीज (सीज फायर) का नहीं। अखिलेश ने कहा कि हमारे देश के लिए शांति सबसे सर्वोपरी है लेकिन इसके साथ-साथ हमारे बहुत सारे मसलों में दूसरे देश हस्तक्षेप न करें। वही हमारे संविधान और लोकतंत्र की पहचान रही है। संप्रभुता ही पहचान रही है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का इशारा ट्रंप की ओर भी था। अखिलेश यादव गुरुवार को अमेठी में मीडिया से बात कर रहे थे। पाकिस्तान को ट्रंप का समर्थन मिलने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अभी इस पर बात करने का समय नहीं है। कुछ कहने का समय आने पर समाजवादी पार्टी इस पर अपना पक्ष रखेगी। हमारा देश शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.