फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (एफएलसीसी) द्वारा अपने वार्षिक फ्लैगशिप कार्यक्रम की श्रृंखला की पांचवीं कड़ी जश्न-ए-फरीदाबाद-5 का आयोजन 20 से 22 फरवरी को किया जाएगा। यह निर्णय संस्थापक सदस्यों की जीवा ग्राम में आयोजित आम वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। चार वर्षों से एफएलसीसी में साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से नई प्रतिभाओं की खोज और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए सक्रिय है। जश्न-ए-फरीदाबाद-5 के दौरान देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार, साहित्यकार और गायक विभिन्न सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इससे शहरवासियों को मनोरंजन के साथ-साथ नई ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का अनुभव मिलेगा। एफएलसीसी बच्चों की प्रतिभाओं के विकास के उद्देश्य से ड्राइंग सह...