भदोही, फरवरी 1 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी स्थित मदरसा जामिया शम्शिया तेगिया में शनिवार रात 47वां जश्न-ए-दस्तार-ए-फरागत तथा कांफ्रेंस आयोजित किया गया। इस दौरान 29 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें चार आलिम, नौ कारी और 16 हाफिज थे। कार्यक्रम का आगाज हाफिज एवं कारी शेर अली ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से किया। आजमगढ़ से आए मौलाना सदरुलवरा ने इस्लामी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। दीनी तालीम दुनिया के साथ ही आखिरत में भी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। कलकत्ता से आए मौलाना सैफुल्लाह अलिमी ने पांच वक्त की नमाज को सभी ईमानवालों पर फर्ज बताया। बहराइच से आए मौलाना रफीक ने माता-पिता की सेवा और उनकी दुआओं के महत्व को समझाया। मौलाना माज भदोहवी ने मदरसे की खूबियों को बयान करते हुए उसमें सहयोग करने वालों की हौसला अफजाई की। इससे पहले, शायर ने...