पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद स्थित खानकाहे उस्मानिया कदीरिया में मुफ़्ती हसन मियां किब्ला कदीरी की सरपरस्ती में जश्ने विलादत हुजूर ताजुल औलिया सरकार सैय्यद मौलवी अब्दुल कदीर मियां रहमतुल्ला अलैह शानो शौकत से मनाया गया। इस दौरान मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अलावा अन्य जनपदों से भी शायर और अकीदतमंद पहुंचे। खानकाहे उसमानियां कदौरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती हसन मियां कदीरी ने कलाम में यूं कहा कि नवी के रूख नवी के गेसुओ की, खुदाये पाक ने खाई कसम है। शराफत हुसैन शाद ने कहा कि खुदा ने उसको बक्शी है बलन्दी, जो सर सरकार की चौखट पे खम है। मोहम्मद हाशिम नाज ने फरमाया कि करम से उनके मैं हिम्मत न हारा, हुआ जब जब मेरे ऊपर सितम है। जियाउुद्दीन जिया एडवोकेट ने कहा कि है कि अमाल के अपने भतीजे जो हम पे आज ये जुलमो सितम ...