बरेली, जनवरी 6 -- हर साल की तरह इस बार भी जश्ने यौमे विलादत ख्वाजा गरीब नवाज मनाया जाएगा। अंजुमन ए गुलामने चिश्तिया के मीडिया प्रभारी इरफान कुरैशी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन अहमद अली तालाब बांसमंडी में होगा। सोमवार सुबह कुरानखानी और मिलाद हुई, जिसमें उलेमा शमशाद रजा कादरी, वली कादरी, मौलाना रशीदुल कादरी, आजम रजा नूरी, मौलाना जहांगीर आलम ने ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी पर रोशनी डाली। मंगलवार को बाद नमाज ईशा महफिले समा कव्वाली होगी, जिसमें मोबीन नियाजी कव्वाल आ रहे हैं। बुधवार सुबह जश्ने गरीब नवाज की महफिल सजेगी और 10 बजे कुल होगा। इसके बाद लंगर ए आम होगा। कमेटी के सदर मोहम्मद असलम, अतीक मियां, मुमताज मियां, फैजी, मोइन नियाजी, इरफान आलम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.