अमरोहा, जनवरी 7 -- अंजुमन-ए-इमामिया के संयोजन में जश्ने मौलूद-ए-काबा शीर्षक से अखिल भारतीय मनकबती मुशायरा मंगलवार रात इमाम बारगाह रजी हसन में आयोजित किया गया। देश के नामचीन शायरों ने हजरत अली की शान में कलाम पेश किया। श्रोताओं ने शायरों को खूब दाद से नवाजा। महफिल की शुरुआत से पहले मौलाना शब्बर अली ने अपनी तकरीर में हजरत अली की जिंदगी पर रोशनी डाली। आपकी बहादुरी से जुड़े वाक्यात सुनाए तथा तालीमात को जिंदगी में गुजारने का पैगाम दिया। महफिल में चंदन फैजाबादी, मारूफ सिरसवी, मौलाना शरर नकवी लखनवी, डॉ.नायाब बाल्यावी, ताज कानपुरी, शम्स तबरेज झारखंड, हैदर कीरतपुर, नौशा अमरोहवी, मेराज मेहदी मंगलौरी, जुल्करनैन अजमेरी, आजम सुल्तानपुरी, कुमैल आगरा, इरम बनारसी, काजिम जर्चवी, खुर्रम वसीम मुजफ्फरनगरी जैसे शायरों ने अपना कलाम पेश किया। अध्यक्षता मौलाना अ...