गढ़वा, सितम्बर 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पाक मौके पर जश्न की खुशियों और लोगों की दुआओं में पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। मौके पर उन्होंने लोगों को बधाई दी। लोगों ने पूर्व मंत्री को पगड़ी बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह इस्लाम के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने, रबी-अल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान पैगंबर मुहम्मद के जीवन, शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन पैगंबर मुहम्मद के जन्म का प्रतीक है। जिन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.