जहानाबाद, अगस्त 12 -- रतनी, निज संवाददाता प्रखंड आपूर्ति कार्यालय रतनी फरीदपुर के प्रांगण में मंगलवार को जविप्र विक्रेता रामनंदन महतो के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने की। उन्होंने कहा कि रामनंदन महतो का आकस्मिक निधन हो जाना हम लोगों के लिए काफी दुख का विषय है। रामनंदन महतो बहुत ही सरल व व्यवहारिक व्यक्ति थे। असमय उनके निधन से परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूटा है उसे सहन करने के लिए भगवान परिजनों को साहस दे। इस दुख की घड़ी में हम लोग उनके परिवार के साथ हैं। वहीं जविप्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि राम नंदन महतो का असमय चला जाना हम लोग के लिए और अपूरणीय क्षति है जो निकट भविष्य में भरपाई नहीं किया जा सकता है वह एक विक्रेता ही नहीं थे अच्छे समाजसेवी थे । इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.