घाटशिला, फरवरी 4 -- पोटका। प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत की जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा के विरुद्ध कार्डधारकों ने कहा कि दुकानदार द्वारा विगत तीन माह का चावल लाभुकों को नहीं दिया गया है। लाभूकों को माह नवंबर, दिसंबर 2025, तथा जनवरी 2026 तीनों माह का राशन देंगे कहकर दुकानदार द्वारा ई पोस मशीन में लाभूकों का पंचिंग करा लिया गया है। दुकानदार द्वारा बुधवार 4 फरवरी को राशन देने का तिथि निर्धारित किया गया था, लेकिन बुधवार को विभिन्न गांवों से जब लाभूक राशन लेने दुकान पहुंचे तो देखा कि जविप्र दुकान बंद है। लाभूकों द्वारा दुकानदार को फोन करने पर फोन नहीं उठाया जा रहा है। इससे लाभुकों में काफी आक्रोश है। राशन नहीं मिलने पर नाराज लाभुकों में राम सोरेन, मिर्जा मार्डी, लोचन पुराण, राम साईं सोरेन, भवेश देव, सुलोचना पात्रो, सुभाष चंद्र धल ने माम...