उरई, दिसम्बर 8 -- कोंच। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कोंच में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तिलक नगर और जवाहर नगर में चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समय से पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से उनके सुझाव और समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की गति तेज की जा रही है। सड़क, नाली, पेयजल लाइन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट पर विशेष फोकस किया जा रहा है। चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालिका जेई अरुण कुमार, सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.