लखनऊ, जनवरी 28 -- लेसा के जवाहर भवन उपकेंद्र से गुरुवार से रविवार तक सुबह 11 से रात 10 बजे तक सप्लाई आंशिक बंद रहेगी। इससे अशोक मार्ग, गेस्ट हाउस, श्रीराम टॉवर, नरही, मीराबाई मार्ग, गुलजार कॉलोनी, यूपी टेक चौराहा, राणा प्रताप मार्ग सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। गहरू उपकेंद्र के जयराजपुरी, गौरी बाजार, सिद्धार्थ नगर, शमशेर पुरम में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। विश्वासखंड उपकेंद्र से सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे विजयखंड-2, उजरियांव, विनयखंड-1, विनयखंड-चार प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा विराटखंड में दोपहर एक से तीन बजे तक और गोमतीनगर के छोटी जुगौली, बड़ी जुगौली, नेहरू इन्क्लेव में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इक्का स्टैंड उपकेंद्र के मुकारिम नगर, जोशी टोला में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिज...