मथुरा, जनवरी 7 -- मुख्यमंत्री की प्रमुख योजनाओं में शामिल जवाहरबाग लाइट एंड शो योजना अभी भी अधूरी है। 2025 में शुरू होने वाली योजना अभी पूरी नहीं हो सकी है। जवाहर बाग में लाइट एंड साउंड शो योजना समय पर पूरी नहीं होने पर विकास प्राधिकरण ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है। अधिकारी योजना के जल्द पूरा होने की बात कर रहे हैं। शहर के सिविल लाइन स्थित जवाहर बाग में लाइट एंड शो योजना पूरी होने का नाम नहीं ले रही है। पहले बगस्त 2025 में इस योजना के पूरा होने का लक्ष्य रखा गया, परंतु कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके बाद दिसंबर में इस योजना को पूरा करना था, लेकिन योजना अब भी पूरी होती नहीं दिख रही है। लगभग चार करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे सिस्टम के तहत पानी के झरने में भगवान कृष्ण की लीलाओं के दर्शन होंगे साथ ही बैक ग्राउंड में म्यूजिक होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.