फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- जवाहर नवोदय विद्यालय सिरसागंज का एक छात्र अचानक गायब हो गया है। हास्टल में रहने वाला छात्र रात आठ बजे गायब हुआ तो स्कूल प्रशासन में जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। जवाहर नवोदय विद्यालय गुरैया सोयलपुर के प्राचार्य अरविंद कुमार उपाध्याय ने सिरसागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके स्कूल में शौर्य पुत्र राजेश यादव निवासी नगला हंशी जरौली कलां उसायनी टूंडला कक्षा सात में पढ़ता है। वह शिवालिक कनिष्ठ छात्रावास का छात्र है। विद्यालय से अचानक रात आठ बजे गायब हो गया है। उसको काफी खोजा गया लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस की मदद ली है। थाने में बच्चे के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए छात्र को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी है। वहीं बच्चे के गायब होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.