संभल, फरवरी 8 -- क्षेत्र के रसूलपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए आयोजित एंट्रेंस परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए थे। कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 343 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 234 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 109 अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा 11 के लिए 104 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 44 ने परीक्षा दी और 60 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में कड़ी निगरानी रखी गई। विद्यालय परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) मुंशीलाल पटेल ने भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.