बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में शिविर लगा छात्रों की स्वास्थ्य जांच शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को पीएमश्री योजना के के तहत सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सीनियर मेडिकल ऑफिसर (आई सर्जन) डॉ सुनीला कुमारी और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (ईएनटी) डॉ राकेश कुमार द्वारा कक्षा छह से नवम वर्ग के 200 से अधिक छात्रों के कान व आखों की जांच की गई। मौके पर प्राचार्य विनय कुमार, काउंसलर मृदुला कुमारी, रेणुका रमन सिन्हा, प्रियंका भारती, राजीव कुमार, अरुण कुमार साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...