रांची, सितम्बर 28 -- रांची। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में शनिवार को युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा और रेखा नायडू थे। अतिथियों ने छात्रों को युवा संसद के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि कैसे इस आयोजन से विद्यार्थी राजनीति के बारे में अपनी समझ विकसित कर सकेंगे। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय, हजारीबाग, पश्चिम बंगाल, मुंगेर (बिहार) के 145 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य एनोस केरकेटा ने बताया कि युवा संसद छात्रों में राजनीतिक समझ विकसित करने का एक बेहतर माध्यम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.