सिद्धार्थ, मार्च 27 -- भनवापुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव के कक्षा पांच के दो छात्रों आदित्य पुत्र गिन्नीलाल और आदर्श गुप्त पुत्र अखिलेश गुप्त का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी में कक्षा छह में हुआ है। बुधवार की सुबह प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्र और सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछले चार वर्षों में जवाहर नवोदय विद्यालय में स्कूल के 12 छात्र चयनित हुए हैं। वहीं कक्षा पांच के छात्र सूरज का चयन इस बार अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में हुआ है। बच्चों की इस उपलब्धि पर राम विलास, नीरज कुमार, माता प्रसाद, राम प्रकाश मिश्र आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.